बलरामपुर, मई 14 -- बलरामपुर, संवाददाता। जनपद में राप्ती नदी के किनारे बाढ़ से बचाव के लिए चल रहे बोल्डर रिवेटमेंट कार्यों का एसडीएम सदर हेमंत कुमार गुप्ता ने स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने बरसात शुरू होने से पहले कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। साथ ही श्रमिकों की सुरक्षा और कार्यस्थलों पर बैरिकेडिंग सुनिश्चित कराने पर विशेष जोर दिया। एसडीएम ने राप्ती नदी के बाएं तट पर स्थित बेलहा-चरनगहिया तटबंध के किलोमीटर 0.080 से 0.650 के मध्य चल रहे बोल्डर रिवेटमेंट कार्य का जायजा लिया। निरीक्षण में लगभग 80 मीटर क्षेत्र में बोल्डर बिछा हुआ मिला, जबकि शेष हिस्से में जेसीबी मशीनों और श्रमिकों की सहायता से कार्य जारी पाया गया। सहायक अभियंता अनुज कुमार ने बताया कि कार्य में प्रयुक्त बोल्डरों की आपूर्ति मिर्जापुर जनपद से कराई जा रही है...