राप्ती घाट के विसर्जन स्थल को सुदृढ़ करने की मांग
बलरामपुर, मई 12 -- बलरामपुर,संवाददाता। राप्ती घाट स्थित विसर्जन स्थल की व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने की मांग को लेकर मंगलवार को जय मां दुर्गा केंद्रीय सामान्य समिति के पदाधिकारियों ने जिलाधिकारी से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा। समिति ने विसर्जन स्थल पर श्रद्धालुओं की सुविधा एवं सुरक्षा के मद्देनजर आवश्यक व्यवस्थाएं कराने की मांग उठाई। समिति के कार्यकारी अध्यक्ष अविनाश मिश्र ने बताया कि वर्तमान में विसर्जन स्थल तक जाने वाला रास्ता काफी सकरा है, जिससे दुर्गा प्रतिमाओं के विसर्जन के दौरान भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। उन्होंने मांग किया है कि मार्ग को चौड़ा एवं मजबूत कराया जाए, ताकि श्रद्धालुओं और समितियों को परेशानी न हो। साथ ही पेयजल, बैठने की व्यवस्था एवं अन्य मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने की भी मांग की गई। वरिष्ठ उपाध्यक्ष डॉ. तुलसीश दुबे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.