बलरामपुर, जून 10 -- बलरामपुर, संवाददाता। मानसून सीजन से पहले बाढ़ आपदा से निपटने की तैयारियों को परखने के लिए 11 जून को जनपद में राज्य स्तरीय फ्लड मॉक एक्सरसाइज का आयोजन किया जाएगा। जिला प्रशासन, पुलिस, पीएसी फ्लड डिवीजन व विभिन्न विभागों के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित होने वाली इस मेगा मॉक ड्रिल में बाढ़ के दौरान राहत एवं बचाव कार्यों का वास्तविक परिस्थितियों जैसा अभ्यास किया जाएगा। जिलाधिकारी डॉ. विपिन कुमार जैन व एसपी विकास कुमार के निर्देशन में तहसील सदर क्षेत्र के सिसई घाट, ग्राम सिसई व कम्पोजिट विद्यालय सिसई को मॉक ड्रिल के लिए चिन्हित किया गया है। वहीं तहसील उतरौला के पिडियाखुर्द हासिमपारा व तहसील तुलसीपुर के देवीपाटन क्षेत्र में भी अलग-अलग परिदृश्यों पर आधारित अभ्यास कराया जाएगा। यह भी पढ़ें- बाढ़ से निपटने को कासगंज में होगी राज...