गोरखपुर, अगस्त 7 -- गोरखपुर, राजीव दत्त पाण्डेय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा 15 मार्च 2024 को शिलान्यास की गई राप्तीनगर विस्तार टाउनशिप एवं स्पोर्ट्स सिटी परियोजना 29 महीने बाद भी पर्यावरणीय मंजूरी का इंतजार कर रही है। हालांकि परियोजना को टर्म्स ऑफ रेफरेंस (टीओआर) की स्वीकृति पहले ही मिल चुकी है। प्राधिकरण का दावा है कि अंतिम पर्यावरणीय स्वीकृति के लिए राज्य स्तरीय विशेषज्ञ मूल्यांकन समिति (एसईएसी) के समक्ष प्रस्तुतीकरण होना है। इसके बाद निर्माण कार्य को और गति मिलने की उम्मीद है। यह भी पढ़ें- प्राधिकरण छाता में लॉन्च करने जा रहा सबसे बड़ी आवासीय योजनापरियोजना का विवरण 338.50 करोड़ रुपये की यह परियोजना 207 एकड़ क्षेत्र में विकसित हो रही है। इसमें 174 एकड़ में आधुनिक टाउनशिप और 33 एकड़ में स्पोर्ट्स सिटी बनाई जाएगी। प्राधिकरण ने यहां प...