बगहा, अप्रैल 20 -- श्रीकांत तिवारी नरकटियागंज, हन्दिुस्तान संवाददाता।रसोई गैस की कल्लित ने देहरादून व आसपास के स्कूल व कॉलेजों में अपने बच्चों को पढ़ा रहे अभिभावकों की बेचैनी बढ़ा दी है। गैस के अभाव में बच्चे होटल में खाना खा रहे हैं। इससे कई बच्चों की तबियत खराब हो गई है। वहां इंडक्शन चूल्हे के भी लाले पड़ गए हैं। ऐसे में स्थानीय बाजार से इंडक्शन चूल्हा खरीद कर बच्चों के लिए भेजा जा रहा है। यह खुलासा सोमवार को राप्तीगंगा एक्सप्रेस ट्रेन से चूल्हा भेजने के दौरान कई अभिभावकों ने किया। इसके लिए कोई अभिभावक अपने किसी परिचित को खोज रहा था तो कोई कोच अटेंडेंट से चूल्हा ले जाने के लिए आग्रह कर रहा था। अभिभावकों में इंडक्शन चूल्हा भेजने की होड़ लगी हुई थी। उन्होंने बताया कि देहरादून के लिए सप्ताह में एक दिन चलती है। बताते हैं कि इस क्षेत्र के हजारों...