दुमका, फरवरी 23 -- रानेश्वर। रानेश्वर पुलिस लगातार वाहन चेकिंग जांच अभियान चला रही है। दुमका - सिउड़ी मुख्य पथ के अलावे रघुनाथपुर आसनबनी मुख्य पथ पर भी वाहन जांच की जा रही है। थाना प्रभारी बलराम कुमार सिंह के अगुवाई में पुलिस बल के द्वारा यह कार्रवाई की जा रही है। बाइक चालक का हेलमेट,ड्राइविंग लाइसेंस समेत अन्य दस्तावेजों की जांच के8 जा रही है। चार पहिया वाहन चालक का लाइसेंस,सीट बेल्ट,इंश्योरेंस आदि दस्तावेजो की जांच की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...