दुमका, अप्रैल 17 -- रानेश्वर। रानेश्वर नाथ शिव मंदिर परिसर में लगी तेल पुड़ा मेला में लोगों की अपार भीड़ उमड़ रही है। यहां सैकड़ो वर्ष पूर्व से इस तेल पुड़ा मेला का आयोजन होता आ रहा है।बाबा रानेश्वर नाथ शिवालय परिसर के हटिया मैदान में इस मेला का आयोजन किया गया है। मेला में बच्चों की मनोरंजन के लिए झूला,नागरदोल समेत विभिन्न प्रकार के दुकान भी सज गया है। लौह से निर्मित सामग्री मेला का आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। लकड़ी से निर्मित सामग्री की भी जमकर खरीदारी की जा रही है। शाम ढलते ही मेला में भीड़ उमड़ने लगती है। भोजन के लिए कई होटल भी मेला में सजी है। मेला में आस पास गांव से छोटी वाहन,बाइक से लोग पहुंच रहे है। मेला संचालन में आयोजक समिति अहम भूमिका निभा रहे है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.