रुद्रपुर, फरवरी 10 -- खटीमा। अल्केमिस्ट सीनियर सेकेंडरी स्कूल में मंगलवार को फेयरवेल समारोह आयोजित किया गया। कक्षा 11 के विद्यार्थियों ने कक्षा 12 के विद्यार्थियों को भावभीनी विदाई दी। कार्यक्रम का शुभारंभ चेयरपर्सन डॉ. दिव्या रावत, चेयरमैन वीरेंद्र रावत एवं प्रधानाचार्य डॉ. जेपी गंगवार ने किया। विद्यार्थियों ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। कार्यक्रम में रानू बिष्ट को मिस फेयरवेल और यश ज्याला को मिस्टर फेयरवेल चुना गया। वहीं तनिष्का रूमाल को मिस अल्केमिस्ट और प्रेम प्रजापति को मिस्टर अल्केमिस्ट का खिताब मिला। नूपुर सौन को मिस परफेक्शनिस्ट और अमित को मिस्टर परफेक्शनिस्ट चुना गया। इस दौरान हेड मिस्ट्रेस बिंदु बत्रा सहित विद्यालय का समस्त स्टाफ मौजूद रहा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्...