उन्नाव, अप्रैल 7 -- उन्नाव। रानी शंकर सहाय बालिका इंटर कॉलेज में बालिकाओं की शिक्षा व उनके सशक्तिकरण से संबंधित विद्यालय की पूर्व प्रधानाचार्य स्व. शुचि प्रभा शुक्ला की स्मृति में उनके परिजनों की ओर से मेधावी छात्रों को सम्मानित किया गया। 2015 से संचालित शुचि प्रभा मेरीटोरियस स्कॉलरशिप के तहत कक्षा 6 से 11 तक प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को सम्मान के पात्र बनाया। कक्षा-11 की छात्राओं में मानसी प्रजापति को पहला, इल्मा नाज को दूसरा, अदीबा खातून को तीसरा, कक्षा नौ की छात्रा पूनम को पहला, संध्या कुमारी को दूसरा, हबीबा खानक को तीसरा, आठवीं कक्षा में प्रियंका को पहला, सिदरा को दूसरा, जीनत को तीसरा, कक्षा सातवीं में कायनात को पहला, श्रेया मिश्रा को दूसरा, जीया गौड़ को तीसरा, कक्षा 6 की छात्रों में तौसिफा, फादिया फ...