रुद्रपुर, फरवरी 24 -- रुद्रपुर, संवाददाता। राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय महाराजपुर में आयोजित रानी लक्ष्मी बाई आत्म सुरक्षा कैंप के अंतर्गत जू-जित्सु प्रतियोगिता का मंगलवार को समापन हुआ। प्रतियोगिता में सात विद्यालयों के 257 खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम के मुख्य संयोजक कोच हैप्पी सिंह, द्वारा क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों में निरंतर आत्मरक्षा प्रशिक्षण दिया जा रहा है। उनके प्रयासों से छात्र-छात्राओं में आत्मविश्वास और आत्मनिर्भरता की भावना मजबूत हुई है। प्रतियोगिता का संचालन वर्ष 2022 के एशियन गेम्स में भारत का प्रतिनिधित्व कर चुके कोच कमल सिंह (खेल विभाग, ऊधम सिंह नगर) के निर्देशन में हुआ। राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय चौकुनी ने 11 स्वर्ण पदक जीतकर प्रथम स्थान प्राप्त किया। जबकि 7 स्वर्ण...