कुशीनगर, सितम्बर 2 -- कुशीनगर। जिला विद्यालय निरीक्षक श्रवण कुमार गुप्ता ने बताया कि जिले के 22 राजकीय माध्यमिक विद्यालयों का चयन रानी लक्ष्मी बाई आत्मरक्षा प्रशिक्षण के लिये किया गया है। चयनित विद्यालयों में अध्ययनरत बालिकाओं को आत्मरक्षा प्रशिक्षण प्रदान करने के लिए प्रशिक्षकों का चयन किया जाना है। उन्होंने बताया कि इच्छुक महिला व पुरुष प्रशिक्षक जिनके पास मार्शल आर्ट में ब्लैक बेल्ट की योग्यता का प्रमाण-पत्र हो तथा जो ग्रामीण क्षेत्रों में स्थित राजकीय माध्यमिक विद्यालयों में प्रशिक्षण कार्य करने के इच्छुक हों, वे निर्धारित प्रारूप पर अपना आवेदन पत्र 15 सितम्बर तक किसी भी कार्य दिवस में जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में उपस्थित होकर या पंजीकृत डाक के माध्यम से जमा कर सकते हैं। प्रशिक्षकों द्वारा चयनित विद्यालयों में 3 माह तक प्रतिदिन...