लखनऊ, अप्रैल 6 -- जिला स्वास्थ्य समिति ने रानी लक्ष्मीबाई अस्पताल की महिला डॉक्टर की संविदा समाप्त कर दी है। महिला डॉक्टर पर अस्पताल के सीएमएस से अभद्रता समेत अन्य गंभीर आरोप लगे थे। मामले की जांच कर रही कमेटी डॉक्टर के बयान से सहमत नहीं हुई और सेवा समाप्त करने की संस्तुति की थी। जिस पर जिला स्वास्थ्य समिति ने संविदा खत्म करने पर मुहर लगा दी। रानी लक्ष्मीबाई अस्पताल की दो महिला डॉक्टर, एक लैब टेक्नी​शियन के ​खिलाफ ​​शिकायत हुई थी। दोनों डॉक्टरों पर अनुशानहीनता व काम में लापरवाही का आरोप लगा था। जबकि लैब टेक्नी​शियन बिना सूचना के काफी समय से गायब था। इन्हें नोटिस जारी की गई थी। सात फरवरी को सभी कर्मचारियों को तलब कर साक्ष्य मांगे थे। स्वास्थ्य विभाग ने जांच के लिये चार सदस्यीय कमेटी गठित की थी। इसमें सीडीओ, एसीएमओ (आरसीएच), ट्रेजरी अफसर शा...