सहारनपुर, अगस्त 8 -- सहारनपुर। रानी लक्ष्मीबाई स्कूटी योजना के तहत छात्राओं के चयन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। मां शाकुम्भरी विश्वविद्यालय ने संबद्ध एवं संघटक महाविद्यालयों में सत्र 2025-26 में स्नातक स्तर पर उत्तीर्ण छात्राओं का विवरण मांगा है। योजना के तहत लाभार्थी छात्राओं का अंतिम चयन शासन स्तर से किया जाएगा। योजना के लिए छात्रा का प्रवेश रिकॉर्ड (रजिस्ट्रेशन फॉर्म), नवीनतम फोटो, निवास प्रमाण पत्र, अभिभावक का नवीनतम आय प्रमाण पत्र, अपार आईडी, आधार कार्ड तथा आधार से लिंक मोबाइल नंबर उपलब्ध कराना होगा। अभिभावक की वार्षिक आय 12 लाख रुपये से कम होना आवश्यक है। विश्वविद्यालय ने महाविद्यालयों को छात्राओं का सत्यापित डाटा 12 अगस्त 2026 तक परीक्षा नियंत्रक कार्यालय में हार्ड कॉपी तथा examcontroller@msuniversity.ac.in पर सॉफ्ट कॉपी में उपलब्ध ...