उरई, दिसम्बर 19 -- उरई। डीएम राजेश कुमार पाण्डेय व एसपी डॉ दुर्गेश कुमार की अध्यक्षता में विकास भवन स्थित रानी लक्ष्मीबाई सभागार में उत्तर प्रदेश रानी लक्ष्मीबाई महिला एवं बाल सम्मान कोष की जिला संचालन समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में दुष्कर्म, पॉक्सो अधिनियम, दहेज हत्या एवं अन्य जघन्य हिंसक अपराधों से प्रभावित पीड़ित महिलाओं एवं नाबालिग बच्चों को आर्थिक सहायता प्रदान किए जाने से संबंधित लंबित प्रकरणों की विस्तृत समीक्षा की गई। बैठक में समिति के समक्ष प्रस्तुत कुल 131 प्रकरणों में से 49 प्रकरणों का निस्तारण किया गया। इनमें 24 प्रकरण पात्र पाए गए, जबकि 25 प्रकरण अपात्र घोषित किए गए। समीक्षा के उपरांत पात्र 24 मामलों में लगभग 80 लाख रुपये की क्षतिपूर्ति राशि स्वीकृत की गई। जिलाधिकारी ने कहा कि शासन द्वारा स्थापित रानी लक्ष्मीबाई महिला ए...