मेरठ, फरवरी 28 -- मवाना। लक्ष्मी देवी आर्य कन्या डिग्री कॉलेज में शुक्रवार को राष्ट्रीय सेवा योजना का एक दिवसीय शिविर प्राचार्या डॉ. शक्ति साहनी के संरक्षण एवं कार्यक्रम अधिकारी सरोज चौहान के कुशल निर्देशन में लगाया गया। प्रथम सत्र में छात्राओं ने बेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ पर पोस्टर एवं स्लोगन बनाकर जागृति अभियान चलाया। इसके बाद बेटी की महत्ता पर प्रकाश डाला कि बेटियां समाज के लिए क्यों आवश्यक हैं, घर की रोशनी हैं और राष्ट्र को दिशा देती है। द्वितीय सत्र में जागरुकता अभियान के अंतर्गत सांस्कृतिक कार्यक्रम जागृति का आयोजन हुआ, जिसमें छात्राओं ने देशभक्ति गीतों के माध्यम से जागृति अभियान चलाया। सानिया, रुश्दा, अर्शी, सना, अनन्या, मनीषा, खुशी व अक्षिता आदि ने अपने विचारों से जागरुकता अभियान को संबोधित किया। प्राचार्य डॉ. शक्ति साहनी ने कहा कि ...