पूर्णिया, जून 17 -- हरदा, एक संवाददाता। हरदा क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों एवं महाविद्यालयों में बुधवार को वीरांगना रानी लक्ष्मीबाई का बलिदान दिवस श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाया गया। इस अवसर पर शिक्षकों एवं विद्यार्थियों ने उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया तथा उनके अदम्य साहस, देशभक्ति और बलिदान को याद किया। पीएसडी कॉलेज हरदा के प्रधानाचार्य डॉ. शिव कुमार, पार्वती मंडल उच्च माध्यमिक विद्यालय हरदा के प्रधानाध्यापक शमीम अख्तर, पूर्व प्रभारी प्रधानाध्यापक बिनोद कुमार, विवेक कुमार, मध्य विद्यालय उफरैल की राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त प्रधानाध्यापिका अर्चना, मध्य विद्यालय बैगना के प्रधानाध्यापक दिनेश पासवान, पूर्णिमा, शंकर कुमार, चंदन कुमार, मनोज कुमार एवं प्रो. डॉ. अजय कुमार सहित अन्य शिक्षकों ने रानी लक्ष्मीबाई के तैलचित्र प...