प्रयागराज, मार्च 26 -- रानी रेवती देवी इंटर कॉलेज राजापुर में वासंतिक नवरात्र की दुर्गाष्टमी पर प्रधानाचार्य बांके बिहारी पांडेय, उनकी पत्नी सीता पांडेय ने विद्यालय परिवार के साथ 51 कन्याओं का महागौरी के रूप में विधिवत पूजन किया। संगीत शिक्षक एवं मीडिया प्रभारी मनोज गुप्ता ने बताया कि कन्याओं को उपहार, दक्षिणा देकर देश एवं विद्यालय की प्रगति की कामना के साथ आशीर्वाद प्राप्त किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...