रानी मुखर्जी की मां का निधन, 75 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा
नई दिल्ली, सितम्बर 22 -- बॉलीवुड एक्ट्रेस रानी मुखर्जी की मां का मंगलवार को निधन हो गया है। कृष्णा मुखर्जी ने 75 साल की उम्र में इस दुनिया को अलविदा कहा है। इस दुखद खबर की पुष्टि यश राज फिल्म्स ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर की है। हालांकि, उन्होंने कृष्णा की मौत की वजह अभी तक रिवील नहीं की है। किंतु परिवार ने इस दुख की घड़ी में प्राइवेसी बनाए रखने का अनुरोध किया है।यश राज फिल्म्स ने बयान में लिखा. YRF के इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर कर लिखा, 'भारी मन से हम यह जानकारी दे रहे हैं कि रानी मुखर्जी की मां, 75 वर्षीय श्रीमती कृष्णा मुखर्जी का आज दोपहर में निधन हो गया है। परिवार आपके प्यार, प्रार्थनाओं और समर्थन के लिए बहुत आभारी है और इस गहरे दुख के समय में प्राइवेसी बनाए रखने का अनुरोध करता है।'
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.