नई दिल्ली, जनवरी 29 -- सर्दियों का सीजन खत्म हो रहा है। ऐसे में लाइट वेट स्वेटर और कार्डिगन को सही तरीके से लेयर करना जरूरी है। नहीं तो फैशन ब्लंडर का होना तय है। खासतौर पर जब आप जींस के साथ स्वेटर को पेयर कर रही हों। तो कुछ गलतियों को हरगिज ना दोहराएं। रानी मुखर्जी इन दिनों फिल्म मर्दानी 3 के प्रमोशन में बिजी हैं और उनका लेटेस्ट लुक सामने आया है। जिसमे वो ब्रॉड बूट कट जींस के साथ व्हाइट शर्ट और उस पर ब्राउन शार्ट स्वेटर को पहनकर रेडी हैं। अगर आपकी हाइट भी 5 फुट या इससे दो से तीन इंच ज्यादा है तो इस तरह के लुक को क्रिएट करते वक्त कुछ बातों का ध्यान जरूर रखें।शर्ट की लेंथ का ध्यान आपकी हाइट कम है तो शार्ट स्वेटर या कार्डिगन के साथ पेयर करने वाली शर्ट की लेंथ का ध्यान जरूर रखें। अगर ये लेंथ हिप एरिया के नीचे जाएगी तो इससे आपकी वेस्ट कट हो ज...