रांची, फरवरी 19 -- खूंटी, संवाददाता। नगर पंचायत चुनाव को लेकर भाजपा ने गुरुवार को वार्ड संख्या 4 (दतिया) में बैठक आयोजित कर अध्यक्ष पद की प्रत्याशी रानी टूटी के समर्थन में जनसंपर्क अभियान चलाया। बैठक में बड़ी संख्या में ग्रामीणों की सहभागिता देखी गई। कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित पूर्व ग्रामीण विकास मंत्री नीलकंठ सिंह मुंडा ने कहा कि नगर निकाय चुनाव स्थानीय विकास की दिशा तय करता है, इसलिए मतदाताओं को सोच-समझकर मतदान करना चाहिए। उन्होंने सभी समाज के लोगों से अपील की कि वे अध्यक्ष पद की कर्मठ एवं शिक्षित प्रत्याशी रानी टूटी को छड़ी छाप पर वोट देकर भारी मतों से विजयी बनाएं। सभा को संबोधित करते हुए प्रत्याशी रानी टूटी ने कहा कि यदि उन्हें जनता का आशीर्वाद मिलता है तो नगर पंचायत के सभी वार्डों में सड़क, पेयजल, स्वच्छता और अन्य मूलभूत सुवि...