चक्रधरपुर, मई 13 -- चक्रधरपुर, संवाददाता। मंगलवार को पद्मावती जैन सरस्वती शिशु विद्या मंदिर चक्रधरपुर में शिशु भारती के पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित हुआ। इस दौरान विगत दो मई को हुए चुनाव में विजयी छात्रों को शपथ दिलाई गई। सर्वप्रथम मुख्य अतिथि वार्ड पार्षद रवि कुमार बांकिरा एवं विद्यालय के प्रधानाचार्य आनंद चन्द्र प्रधान द्वारा संयुक्त रुप से भारत माता की तस्वीर पर पुष्पार्चन एवं दीप प्रज्जलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई। मुख्य अतिथि ने लोकतांत्रिक व्यवस्था के महत्व को बताते हुए कहा की शिशु भारती के द्वारा चयनित पदाधिकारियों का विद्यालय के प्रति दायित्व और बढ़ जाता है। प्रधानाचार्य हुए कहा की विद्यालय का प्रशासकीय कार्य सुचारु रूप से चले इसके निमित्त विद्या भारती योजना के अनुसार शिशु भारती का गठन किया जाता है। यह भी पढ़ें- पी ज...