रानी कालोनी की तीन हजार आबादी पी रहे गंदा पानी
फतेहपुर, जून 11 -- फतेहपुर। भीषण गर्मी में रानी कालोनी की करीब तीन हजार की आबादी शुद्ध पानी के लिए तरस रहे है। पिछले एक सप्ताह से इलाके के घरों में गंदा एवं बालू युक्त पानी आ रहा है। नतीजन लोग पीने के लिए आरओ से गैलन मंगा कर प्यास बुझा रहे है। हद तो यह है कि मोहल्ले के लोगों ने इसकी शिकायत जिम्मेदारों से की लेकिन किसी ने सुध नहीं ली। रानी कालोनी में निवास करने वाले करीब 500 परिवार के तीन हजार के करीब सदस्यों के सामने पीने के पानी की समस्याएं उत्पन्न हो रही हैं। आलम यह है कि यहां पर नलों के माध्यम से आने वाले पानी में बालू व मिट्टी आने से लोग इसे पीने से बच रहे हैं। प्रभावित लोगों का कहना है कि करीब एक सप्ताह से अधिक समय से नलों से गंदा पानी आने के कारण पीने में इसका प्रयोग नहीं किया जा रहा। नतीजतन उन्हें या तो पानी भरकर उसकी बालू व मिट्टी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.