संभल, अप्रैल 8 -- बहजोई महाविद्यालय में मिशन शक्ति व राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के तत्वावधान में रानी अहिल्याबाई होलकर के जीवन तथा व्यक्तित्व पर संगोष्ठी आयोजित हुई। शुभारंभ मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन से हुआ। प्राचार्य डॉ. वीरेंद्र कुमार गुप्ता ने उनके नेतृत्व, न्यायप्रियता और जनकल्याणकारी कार्यों को प्रेरणादायक बताया। डॉ. गीता ने उन्हें महिला सशक्तिकरण का प्रतीक बताते हुए छात्राओं को उनके आदर्श अपनाने का आह्वान किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...