फर्रुखाबाद कन्नौज, मार्च 20 -- फर्रुखाबाद। रेलवे रोड के एक होटल में रानी अवंतीबाई लोधी को उनके बलिदान दिवस पर याद किया गया। अखिल भारतीय लोधी राजपूत कल्याण महासभा की ओर से आयोजित कार्यक्रम में संचालन करते हुए अरविंद राजपूत ने कहा कि अवंतीबाई लोधी के जीवन से प्रेरणा लेने की जरूरत है। लज्जाराम वर्मा, जनार्दन दत्त राजपूत, सतीश राजपूत, रजनेश, कुंअरदीप, अनुज, धनीराम, कौशलेद्र, सुमन राजपूत आदि की उपस्थिति रही।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...