धनबाद, अप्रैल 4 -- कतरास, प्रतिनिधि। रानी बाजार राजेंद्र नगर में पानी की समस्या को लेकर स्थानीय लोगों के प्रदर्शन के बाद शुक्रवार को बाघमारा विधायक शत्रुघ्न महतो मौके पर पहुंचे और लोगों से मुलाकात कर समस्या सुनी। उन्होंने झामाडा के अधिकारी से फोन पर बात कर जलापूर्ति जल्द बहाल करने का निर्देश दिया तथा पाइपलाइन व अन्य उपकरणों का खर्च विधायक फंड से देने का आश्वासन दिया। झामाडा के सेवानिवृत्त कर्मी संपत सिंह ने बताया कि शनिवार सुबह रानी बाजार मोड़ खेमका पेट्रोल पंप के पास से पाइपलाइन मरम्मत का काम शुरू किया जाएगा और तकनीकी समस्या दूर कर पानी आपूर्ति चालू की जाएगी। विधायक की पहल से स्थानीय लोगों में खुशी देखी गई। मौके पर बबलू बनर्जी, बलबीर सिंह उर्फ राजू सरदार, रंजीत रवानी, पप्पू सरदार, आनंद दास, विनय सिंह, विनोद सिन्हा, राजेश प्रजापति, गोलू ल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.