हल्द्वानी, मई 1 -- मोहन भट्ट हल्द्वानी। रानीबाग क्षेत्र में लंबे समय से दहशत का पर्याय बना गुलदार आखिरकार शुक्रवार सुबह वन विभाग के पिंजरे में कैद हो गया। स्वास्थ्य जांच में अगर गुलदार फिट पाया गया तो उच्चाधिकारियों के निर्देशानुसार उसे दूर कहीं जंगल में छोड़ दिया जाएगा।मनोरा रेंज के रेंजर नितिन पंत ने बताया कि रानीबाग की इंदिरा नगर कॉलोनी में पिछले कई दिनों से गुलदार की सक्रियता बनी हुई थी। वह न केवल गलियों में बेखौफ घूम रहा था, बल्कि पालतू पशुओं पर भी हमले कर रहा था। हाल ही में गुलदार ने एक कुत्ते को निवाला बनाया था, जिसके बाद भयभीत स्थानीय निवासियों ने वन विभाग से उसे पकड़ने की मांग की थी। यह भी पढ़ें- गुलदार का आतंक: निराश्रित बछड़े को बनाया निवाला, ग्रामीणों में दहशत जनता की सुरक्षा को देखते हुए विभाग ने गुरुवार को इलाके में पिंजरा लग...