हल्द्वानी, मार्च 9 -- हल्द्वानी, संवाददाता रानीबाग स्थित शीतला माता मंदिर में सोमवार को श्रद्धा और उल्लास के साथ कलश यात्रा निकाली गई। सुबह 10 बजे गार्गी नदी के तट से माता के जयकारों के साथ यात्रा शुरू हुई, जिसमें लगभग 800 महिलाओं ने पारंपरिक कुमाउनी वेशभूषा में भाग लिया।मंदिर कमेटी के अध्यक्ष सचिन साह ने बताया कि महिलाएं और श्रद्धालु नंगे पैर यात्रा में शामिल हुए। मंगलवार और बुधवार को विशेष देवी पूजन होगा। 11 मार्च को शीतलाष्टमी (बसोड़ा पूजन) का मुख्य पर्व मनाया जाएगा। 12 मार्च को मंदिर परिसर में भव्य भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा, जिसकी तैयारियां चल रही हैं। पूरे कार्यक्रम को सफल बनाने में चंचल पांडे, भुवन शाह, प्रकाश बृजवासी, उदित चौधरी, पंकज शाही, भावेश गोस्वामी, गिरीश नोगाई, अंकित साह और विशाल नेगी समेत मंदिर समिति के सभी सदस्य और स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.