रानीबाग-भीमताल रोप-वे निर्माण को लेकर मुख्यमंत्री को सौंपा पत्र
नैनीताल, जुलाई 9 -- नैनीताल। आवास सलाहकार परिषद की उपाध्यक्ष भावना मेहरा ने गुरुवार को देहरादून में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से शिष्टाचार भेंट कर रानीबाग-भीमताल रोप-वे परियोजना के जल्द क्रियान्वयन की मांग की। उन्होंने इस संबंध में मुख्यमंत्री को पत्र भी सौंपा। भावना मेहरा ने कहा कि रानीबाग-भीमताल रोप-वे परियोजना क्षेत्र के पर्यटन और आधारभूत विकास की दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण है। परियोजना की फिजिबिलिटी रिपोर्ट अध्ययन के लिए उत्तराखंड मेट्रो रेल कॉरपोरेशन को अधिकृत किया जा चुका है। प्रस्तावित योजना के तहत रानीबाग से भीमताल तक 7.32 किलोमीटर लंबा रोप-वे विकसित किया जाना प्रस्तावित है, जिसके लिए रानीबाग में 5 हेक्टेयर व भीमताल में 5.536 हेक्टेयर भूमि चिह्नित की जा चुकी है। यह भी पढ़ें- रानीबाग-भीमताल रोप-वे निर्माण को लेकर सीएम से मिलीं ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.