रानीबाग बिजलीघर से पांच घंटे हुई कटौती
हल्द्वानी, जून 23 -- हल्द्वानी। लाइन मेंटेनेंस कार्य को लेकर मंगलवार को रानीबाग बिजलीघर से पांच घंटे तक सप्लाई बंद रही। इस दौरान उपभोक्ताओं को गर्मी के दौरान बिजली नहीं होने पर दिक्कतों का सामना करना पड़ा। रानीबाग बिजलीघर से जुड़ी पुरानी 11 केवी लाइन के कंडक्टर बदलने के लिए मंगलवार को सुबह नौ बजे बिजली सप्लाई बंद कर दी गई। दोपहर दो बजे तक काम पूरा होने पर आपूर्ति बहाल की गई। इस बीच गायत्री नगर फीडर से जुड़े उपभोक्ताओं को पांच घंटे तक दिक्कतों का सामना करना पड़ा। ऊर्जा निगम के ईई प्रदीप कुमार ने बताया कि बिजली आपूर्ति बेहतर करने को लाइन अंडर ग्राउंड की जा रही है। यह भी पढ़ें- रानीबाग बिजलीघर से पांच घंटे हुई कटौती कटौती की पूर्व सूचना उपभोक्ताओं को दी गई थी। यह भी पढ़ें- तेरहबीघा बिजलीघर से चार घंटे हुई कटौती
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.