रिषिकेष, मार्च 9 -- रानीपोखरी के लिस्ट्राबाद में प्रस्तावित विधि विश्वविद्यालय की भूमि अन्यत्र स्थानान्तरित किए जाने से क्षेत्रवासियों में आक्रोश व्याप्त है। सोमवार को रानीपोखरी न्याय पंचायत प्रधान संगठन ने ऋषिकेश तहसील में पहुंचकर प्रदर्शन किया। उन्होंने प्रधानमंत्री से उक्त भूमि पर शीघ्र लॉ विश्वविद्यालय बनाने की मांग की। उन्होंने एसडीएम के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को ज्ञापन भेजा। रानीपोखरी न्याय पंचायत प्रधान संगठन के अध्यक्ष अनूप सिंह चौहान ने कहा कि 20 मार्च 2019 को तत्कालीन मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत द्वारा रानीपोखरी के लिस्ट्राबाद भट्टनगरी में राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय का उद्घाटन किया गया था। लेकिन सात वर्ष बीत जाने के बावजूद यहां निर्माण कार्य शुरू नहीं हुआ है। जिसके लिए क्षेत्र ...