हरिद्वार, दिसम्बर 1 -- हरिद्वार, संवाददाता। रानीपुर विधानसभा क्षेत्र में राज्य योजना के तहत 2.73 करोड़ की लागत से सड़कों का पुनर्निर्माण होगा। विधायक आदेश चौहान के प्रस्ताव पर शासन से सड़कों के निर्माण काम शुरू करने की अनुमति मिली है। लोक निर्माण विभाग जल्द सड़कों का निर्माण काम शुरू करेगा। रानीपुर विधानसभा क्षेत्र के तहत बहादराबाद, सलेमपुर महदूद और नगर पालिका शिवालिक नगर के नवोदय नगर की विभिन्न आंतरिक सड़कों का पुनर्निर्माण योजना में किया जाएगा। पूर्व में वित्तीय और प्रशासकीय स्वीकृति मिलने के बाद पुनर्निर्माण कार्यों का जीओ जारी किया गया था। योजना के तहत बहादराबाद में 85.93 लाख रुपये की लागत से सड़के बनेगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.