हरिद्वार, अप्रैल 15 -- लोक निर्माण विभाग विधानसभा रानीपुर क्षेत्र में सड़कों पर बने गड्ढों की मरम्मत का काम करेगा। कार्यों के तहत ग्रामीण क्षेत्र जगजीतपुर की दो सड़कों को गड्ढा मुक्त किया जाएगा। लोनिवि. ने निविदा आमंत्रित की है। एक माह के भीतर सड़कों की मरम्मत का काम शुरू होने की उम्मीद है। रानीपुर विधानसभा में लोनिवि. निक्षेप मद के तहत पुरकाजी लक्सर हरिद्वार मार्ग से राजा गार्डन होते हुए जमालपुर मार्ग तक सड़क की मरम्मत का काम करेगा। जमालपुर से गुरुकुल से जगजीतपुर मार्ग पर भी गड्ढों की मरम्मत होगी। उत्तराखंड पेयजल निगम की निर्माण और अनुरक्षण इकाई (गंगा) की गतिमान सीवर परियोजना के तहत क्षेत्र की दोनों सड़कों को तोड़ा गया था। यहां नई सीवर लाइन बिछाई गई थी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...