देहरादून, जुलाई 24 -- हरिद्वार। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार के तहत रानीपुर कोतवाली पुलिस ने अवैध सट्टेबाजी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से सट्टा पर्चियां, पेन और 1280 रुपये नकद बरामद किए हैं। पुलिस को सूचना मिली थी कि गैस प्लांट क्षेत्र के सिंबल तिराहा, दादूपुर गोविंदपुर के पास एक व्यक्ति अवैध रूप से सट्टा लगा रहा है। सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने मौके से गफ्फार पुत्र भूरा निवासी ग्राम सलेमपुर, कोतवाली रानीपुर को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी में उसके पास से सट्टा पर्चियां, एक पेन और 1280 रुपये नकद बरामद हुए। यह भी पढ़ें- Faridabad News: सट्टा खाई करते आरोपी गिरफ्तार पुलिस ने आरोपी के खिलाफ जुआ अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। कार्रवाई करने वाली टीम में कांस्ट...