हरिद्वार, जून 10 -- रानीपुर कोतवाली पुलिस ने न्यायालय से जारी वारंटों के आधार पर तीन वारंटियों को गिरफ्तार किया है। प्रभारी निरीक्षक रानीपुर के नेतृत्व में पुलिस टीम ने हरिद्वार तथा टिहरी गढ़वाल में दबिश देकर आरोपियों को उनके ठिकानों से पकड़ा। गिरफ्तार किए गए वारंटियों में टिहरी गढ़वाल निवासी चमनदास, रानीपुर क्षेत्र की लेबर कॉलोनी निवासी बबलू तथा जमालपुर खुर्द निवासी विकास कुमार शामिल हैं। इनके खिलाफ विभिन्न मामलों में न्यायालय द्वारा वारंट जारी किए गए थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...