झांसी, फरवरी 3 -- झांसी। तहसील मऊरानीपुर के कस्बा रानीपुर की पुरानी मंडी में बुल्डोजर खूब गरजा। 40 दिन पहले दिए नोटिस के बाद भी जगह न छोड़ने पर नगर पंचायत व प्रशासन की टीम ने बड़ी कार्रवाई की। फलों के खोखा-खोमचों को ढहा दिया गया। चबूतरों को तहस-नहस किया गया। कुछ ने इसका विरोध किया। पर, सख्ती के आगे किसी की नहीं चली। कस्बा रानीपुर की पुरानी सब्जी मंडी की जमीन पर नगर पंचायत द्वारा नया निर्माण प्रस्तावित है। यहां छह दुकानें और एक कार्यालय भवन बनाया जाना है। यहां बड़ी संख्या में फल बेचते हैं। जगह खाली कराने को लेकर करीब 40 दिन पहले ही दुकानदारों को नोटिस देकर नई सब्जी मंडी में दुकानें शिफ्ट करने के निर्देश दिए गए थे। कुछ न जगह छोड़ दी थी। लेकिन, कुछ पर इसका असर दिखाई नही हुई। यहीं नहीं कार्रवाई से पहले अतिरिक्त प्रभारी अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.