रानीपुर कल्याणगढ़ में हर साल पेयजल संकट
बांदा, जून 5 -- मानिकपुर। पाठा क्षेत्र में जंगल किनारे पथरीले इलाके में बसे रानीपुर कल्याणगढ़ में पेयजल समस्या कोई नई बात नहीं है। यहां पर गर्मी की शुरुआत होने के साथ ही लोग पेयजल संकट से जूझने लगते है। गांव करीब ढ़ाई हजार की आबादी को हर साल इस समस्या का सामना करना पड़ता है। मौजूदा समय पर गांव में गिने-चुने हैंडपंप ही पानी दे रहे है। पथरीला इलाका होने की वजह से भूगर्भ जलस्तर नीचे चले जाने से हैंडपंप जवाब दे जाते है। पिछले करीब एक माह से ग्राम पंचायत के जरिए टैंकर भेजकर जलापूर्ति की जा रही है। टैंकर पहुंचने से पहले ही खाली बर्तन लेकर लोग इंतजार करते नजर आते है। पानी के लिए टैंकर के पास मारामारी की स्थिति बन जाती है। बीडीओ पवन सिंह का कहना है कि टैंकर के जरिए पानी पहुंचाया जा रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.