पूर्णिया, मार्च 22 -- पूर्णिया पूर्व, एक संवाददाता।पूर्णिया पूर्व प्रखंड के रानीपतरा दरगाह खेल मैन में शनिवार को प्रकृति के महापर्व सरहुल-बहा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर आदिवासी समाज के बड़ी संख्या में महिला एवं पुरुषों ने शिरकत की और प्रकृति के प्रति अपनी अटूट आस्था प्रकट की।कमेटी के अध्यक्ष चंदन उरांव ने पर्व के महत्व पर प्रकाश डालते हुए बताया कि सरहुल का त्योहार प्रकृति और मानव के गहरे संबंध का प्रतीक है। उन्होंने कहा, हम इस दिन नए पेड़-पौधों, नई पत्तियों और नए फलों की विधिवत पूजा-अर्चना करते हैं। यह पूजा प्रकृति के संरक्षण और हरियाली के स्वागत का संदेश देती है।कार्यक्रम के दौरान अशोक उरांव ने बताया कि रानीपतरा दरगाह खेल मैदान में कई वर्षों से इस पूजा का आयोजन निरंतर किया जा रहा है। उन्होंने जानकारी दी कि सुबह विधिवत पूजा-पाठ के बाद ...