अल्मोड़ा, मार्च 22 -- रानीधारा रोड पर खतरनाक जगहों पर रेलिंग लगाने का काम शुरू हो गया है। पार्षद आशा बिष्ट ने दुर्घटनाओं की संभावना जताते हुए रेलिंग लगाने की मांग की थी। कहना था कि सड़क के किनारे कई स्थानों पर पर्याप्त सुरक्षा इंतजाम नहीं होने से वाहन चालकों के साथ पैदल आवाजाही करने वालों के लिए खतरा बना हुआ है। इस पर लोनिवि की ओर से रेलिंग लगाने काम शुरू कर दिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...