बांका, अप्रैल 3 -- रजौन(बांका), निज संवाददाता। रजौन प्रखंड के रानीटीकर गांव में श्री श्री 1008 महारुद्र यज्ञ का आगाज हो गया है। यज्ञ के प्रथम दिन भव्य कलश शोभायात्रा निकाली गई। भव्य कलश शोभा यात्रा फैजपुर, सोहली गांव होते हुए तिलकपुर पोखर तक पहुंची। यात्रा के दौरान हजारों श्रद्धालु भक्ति गीतों, जयकारों और ढोल-नगाड़ों के साथ आगे बढ़ते रहे। विशेष रूप से महिलाओं की बड़ी भागीदारी ने शोभा यात्रा को और भी विहंगम बना दिया। भगवा व केसरिया परिधानों में सजी महिलाएं अत्यंत विहंगम नजारा प्रस्तुत कर रही थी। करीब 1500 कलश के साथ महिलाएं सिर पर कलश लेकर धार्मिक आस्था अत्यंत मनोरम नजारा प्रस्तुत कर रहीं थी। तिलकपुर पोखर पहुंचने पर अयोध्या धाम से आई श्री बाबा सत्यनाथ आदर्श रामलीला मंडली वृंदावन के विद्वान आचार्य सतीश झा एवं विद्वान पंडित आलोक झा सहित अन्य...