गिरडीह, मई 28 -- गांडेय। गांडेय प्रखंड के दासडीह पंचायत के मोहनपुर गांव स्थित खेल मैदान में बुधवार शाम फाइनल मैच के साथ दिन दिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट का समापन किया गया। फाइनल मैच गगनपुर और रानीटांड़ के बीच में खेला गया। फाइनल मैच का शुभारंभ दासडीह पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि जितेन्द्र मंडल और आयोजनकर्ता टीम के सदस्यों ने दोनों टीमों के खिलाड़ियों से हाथ मिलाकर किया।

खेल भावना की बात इस अवसर पर मुखिया प्रतिनिधि ने खिलाड़ियों की हौसला आफजाई करते हुए कहा कि सभी खिलाड़ी खेल भावना के साथ खेलें। फाइनल मैच में पहले बल्लेबाजी करती हुई गगनपुर की टीम निर्धारित 12 ओवर में 89 रन का लक्ष्य खडा किया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी रानीटांड़ की टीम 11.4 गेद में ही 8 विकेट खोकर लक्ष्य को हासिल कर लिया और मैच में विजयी घोषित हुई। टूर्नामेट में विजेता और उपविजेत...