रानीचक के युवक की तमिलनाडु में हुई मौत
बेगुसराय, मई 15 -- गढ़पुरा, एक संवाददाता। प्रखंड की मालीपुर पंचायत अंतर्गत रानीचक वार्ड-14 निवासी उमेश पासवान के 18 वर्षीय पुत्र छोटू कुमार की तमिलनाडु में मंगलवार रात मौत हो गई। उसका शव गुरुवार शाम एम्बुलेंस से गांव पहुंचते ही पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। सैकड़ों लोग उसके घर पर पहुंचे थे। रात में ही उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया। बताया गया है कि छोटू कुमार के माता-पिता, भाई पूरा परिवार बरसों से वहां रहकर मेहनत मजदूरी करता रहा है। बताया गया कि घटना की रात छोटू घर में खाना खाकर सो गया था। सोए अवस्था में उसकी मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक का शव एयर एम्बुलेंस से पटना लाया गया। उसके बाद वहां से एम्बुलेंस से गुरुवार देर शाम पैतृक गांव रानीचक पहुंचा। छोटू तीन भाई में सबसे छोटा था और पिता भाई एवं पूरे परिवार क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.