अररिया, जून 26 -- रानीगंज। एक संवाददाता। रानीगंज-अररिया मुख्य मार्ग एनएच 327 ई सड़क के बगल में रामपुर बड़ी नहर के समीप छोटी केनाल को मिट्टी भरकर क्षतिग्रस्त किए जाने के मामले में विभागीय अधिकारियों के बीच लगातार पत्राचार तो हो रहा है, लेकिन जमीनी स्तर पर अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हो सकी है। नतीजतन अतिक्रमणकारियों के हौसले बुलंद हैं और सरकारी संपत्ति पर कब्जे का प्रयास जारी है। रानीगंज-अररिया मार्ग पर रामपुर के समीप मुख्य सड़क के किनारे स्थित सिंचाई विभाग की नहर एवं छोटी केनाल में मिट्टी भरकर उसे क्षतिग्रस्त किया जा रहा है। इससे न सिर्फ सिंचाई व्यवस्था प्रभावित होने की आशंका है, बल्कि भविष्य में जल निकासी और किसानों को मिलने वाले पानी पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है। इस मामले को लेकर सबसे पहले सिंचाई विभाग के अधिकारियों ने रानीगंज थाना में...