सराईकेला, मार्च 5 -- राजनगर प्रखंड अंतर्गत ग्राम रानीगंज में वंदनीय माता भगवती देवी शर्मा जी एवं अखंड दीप शताब्दी वर्ष के पावन अवसर पर पांच कुंडीय गायत्री महायज्ञ का भव्य आयोजन किया गया। यह आयोजन अखिल विश्व गायत्री परिवार, शांतिकुंज हरिद्वार के मार्गदर्शन में गायत्री परिवार ट्रस्ट सरायकेला-खरसावां द्वारा संपन्न कराया गया, जिसमें श्रद्धालुओं ने बड़ी संख्या में भाग लिया और अपने जीवन में सदाचार और संस्कार अपनाने का संकल्प लिया।कार्यक्रम का शुभारंभ वैदिक मंत्रोच्चार और यज्ञ-हवन से हुआ, जिसमें विधिपूर्वक पूजा और संस्कार सम्पन्न कराए गए। उपस्थित वक्ताओं ने कहा कि समाज में सकारात्मक परिवर्तन तभी संभव है जब व्यक्ति अपने जीवन में नैतिक मूल्यों और अच्छे संस्कारों को अपनाए।इस अवसर पर टोली नायक सत्यवती देवी जी, बसंती देवी जी और पवित्र कुमार नायक ने अ...