अररिया, जनवरी 29 -- रानीगंज। एक संवाददाता। रानीगंज क्षेत्र में अक्सर जमीनी विवाद में मारपीट की घटना आये दिन होती है। जमीनी विवाद में लोगों की जाने जा रही है। लेकिन जब जमीनी विवाद को लेकर पीड़ित व्यक्ति शासन प्रशासन की चौखट पर न्याय की गुहार लगाने आते हैं तो कहीं न कहीं जाबाबदेह अधिकारियों की सुस्ती, लापरवाही जमीनी विवाद में खूनी जंग को जन्म देती है। रानीगंज के खरहट पंचायत के निवासी संजय मंडल की जमीन का किसी दूसरे व्यक्ति ने संजय मंडल का फर्जी साइन कर जोकीहाट के एक व्यक्ति को बेच दिया। यही नहीं फर्जी केवाला पर ही राजस्व कर्मी रेणु चौरसिया ने संजय मंडल की जमीन पर अमित भगत का दखल कब्जा दिखाते हुए उक्त जमीन का दाखिल खारिज भी कर दिया। संजय मंडल को इस बात का पता तब चला जब वे अपनी जमीन का रसीद कटवाने अंचल कार्यालय पहुंचे। संजय मंडल को अपनी ही जमी...