बलिया, अप्रैल 14 -- रानीगंज। स्थानीय बाजार के कोटवा मोड़ पर मंगलवार को समाजसेवी राम अवध सिंह ने नि:शुल्क प्याऊ का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने बताया कि इससे गर्मी के दिनों में लोगों को अपनी प्यास बुझाने में मदद मिलेगी। भारतीय संस्कृति और शास्त्रों में जल पिलाने को सबसे बड़ा पुण्य कार्य बताया गया है। प्याऊ से राहगीरों को राहत मिलेगी। इस मौके पर संतोष सिंह, पीयूष सिंह, धर्मेन्द्र तिवारी, विनय सिंह आदि थे। यह भी पढ़ें- गर्मी में जल सेवा से बड़ी कोई सेवा नहीं: रूपा यह भी पढ़ें- प्रेक्षण गृह में इनर व्हील क्लब ने लगाया वाटर कूलर यह भी पढ़ें- विभागीय निर्देश के बाद भी शहर में प्याऊ की नहीं हुई व्यवस्था
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.