अररिया, जून 5 -- रानीगंज। एक संवाददाता। रानीगंज बस स्टैंड परिसर के सौंदर्यीकरण व विकास को लेकर जल्द ही निर्माण कार्य शुरू होने हैं। इसको लेकर अंचल प्रशासन की ओर से दुकानदारो को अपनी-अपनी दुकान खाली करने का नोटिस जारी किया गया है। इससे दुकानदार परेशान हैं। उनका कहना है कि दुकान खाली होने से उनके सामने रोजी रोटी की समस्या उत्पन्न हो जायेगी। इन आक्रोशित दुकानदारों ने बस स्टैंड से दुकान हटाने के विरोध में ग् रानीगंज अंचल कार्यालय के समीप जमकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन कर रहे दुकानदार दिलीप मंडल, शंभु मंडल, मोहम्मद परवेज, लुकमान, सोहेल, विक्की, छोटू, गुड्डू मांझी, राहुल महतो, संतोष साह, मनीष चौरसिया, मो. नैयर, विक्रम साह, शंभू मंडल, दिलीप साह आदि ने बताया कि हमलोगों के बाप दादा के जमाने से यहां पर दुकान करते आ रहे हैं। यह भी पढ़ें- रानीगंज बस स्...