अररिया, मई 24 -- रानीगंज। एक संवाददाता। रविवार को रानीगंज पुलिस ने थाना क्षेत्र के कोशकापुर और बेलसरा पंचायत में कुर्की जब्ती की कार्रवाई की गयी। रविवार दोपहर को रानीगंज थाना के एसआई सुरेंद्र कुमार, गौरी शंकर यादव, सहित भारी पुलिस बल कोशकापुर पंचायत के बेरख गांव में अर्जुन शर्मा, सौरभ शर्मा, गौरव कुमार औऱ बेलसरा पंचायत के कैलाश यादव घर कुर्की कार्रवाई करने पहुंचे। कुर्की की कार्रवाई के दौरान ही हत्या के मामले में फरार चल रहे इन अभियुक्तों ने पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया। रानीगंज थानाध्यक्ष धमेंद्र कुमार ने बताया कि कुर्की की कार्रवाई के बाद अभियुक्तों ने आत्मसमर्पण कर दिया। जिसके बाद सभी को विधिवत गिरफ्तार कर थाना लाया गया। यह भी पढ़ें- रानीगंज पुलिस ने की कुर्की जब्ती की कार्रवाई आगे की कार्रवाई के बाद न्यायिक हिरासत में भेजा जायेगा...