अररिया, अगस्त 27 -- रानीगंज। एक संवाददाता। अररिया जिला कांग्रेस कमेटी ने जिले के छह विधानसभा क्षेत्रों के लिए मीडिया कॉ-ऑर्डिनेटर मनोनीत किया है। जिला कांग्रेस अध्यक्ष मो. मासूम रेजा के पत्र के अनुसार नरपतगंज विधानसभा के लिए निरंजन कुमार सिंह, जोकीहाट के लिए मोहम्मद नदीम गाजी, अररिया के लिए आदित्य कुमार मिश्रा, रानीगंज के लिए बालकृष्ण यादव, सिकटी के लिए मोहम्मद अहमद रजा तथा फारबिसगंज विधानसभा के लिए अमन रजा को मीडिया कोऑर्डिनेटर बनाया गया है। जिला अध्यक्ष ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों से पार्टी की विचारधारा, कार्यक्रमों और गतिविधियों का मीडिया के माध्यम से प्रचार-प्रसार करने की अपेक्षा जताई है। रानीगंज निवासी बालकृष्ण के मीडिया कॉ-ऑडिनेटर बनने पर रानीगंज कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष सरोज सिंह, नवकांत झा, डॉक्टर योगानंद प्रताप, सतनारायण महतो, भर...