अररिया, अप्रैल 21 -- रानीगंज। एक संवाददाता। रानीगंज नगर पंचायत के वार्ड संख्या दस और 18 के सैकड़ों ग्रामीण अंधेरे में रहने को मजबूर हैं। दरअसल बीते 17 अप्रैल को हांसा पीएसएस अंतर्गत हाँसा पोखर से नगर पंचायत रानीगंज के वार्ड दस और 18 में रामपुर नहर से बरबन्ना तक 28 पोल का 11 केवी रैबिट कंडक्टर का तीनों फेज का तार अज्ञात चोरों द्वारा चोरी कर लिया गया है। इस मामले को लेकर रानीगंज विधुत प्रशाखा के कनीय अभियंता अभिषेक कुमार ने रानीगंज थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है। दर्ज प्राथमिकी में उन्होंने बताया है कि मानव बल अखिलेश सिंह के द्वारा उन्हें 28 पोल के तार चोरी होने की सुचना दिया गया। जिसके बाद रानीगंज थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गयी है। इसमें तीन लाख रुपये की क्षति हुई है। इधर मामले को लेकर रानीगंज थानाध्यक्ष धर्मेन्द्र कुमार ने बताया कि बिजल...