अररिया, मार्च 6 -- रानीगंज, एक संवाददाता रानीगंज नगर पंचायत के वार्ड संख्या छह के सरवाहा महादलित टोला के लोगों के लिए यह अच्छी खबर है। इस महादलित टोला में व्याप्त विभिन्न समस्याओं को लेकर 'हिन्दुस्तान' की ओर से चलाए गये अभियान का असर दिखने लगा है। 30 जनवरी से 14 फरवरी तक 11 खबरें छपने के बाद प्रशासन व संबंधित विभाग हरकत में आया और फिर सड़क के साथ-साथ क्लवर्ट निर्माण का कार्य शुरू किया। कुल मिलाकर 'हिन्दुस्तान' की मुहिम भी रंग लाई। शुक्रवार को 'हिन्दुस्तान' संवाददाता ने जब सरवहा स्थित इस महादलित टोले के जायजा तो फिजा बदला-बदला सा था। इस टोले में जिस जगह पर कई दशकों से जलजमाव हो रहा था वहां पर क्लवर्ट का निर्माण कार्य शुरू किया गया था। इसके साथ ही इसी टोले में सड़क का निर्माण का भी काम शुरू किया गया। सड़क के निर्माण कार्य में मिट्टी व गिट्टी स...